ऑटोमोबाइल

बजाज पल्सर NS400 को जल्द मिलेगा नया रूप, जानिए कब होगी लॉन्च

बजाज पल्सर NS400 को जल्द मिलेगा नया रूप, जानिए कब होगी लॉन्च

भारतीय दोपहिया बाजार में बजाज की एक अहम भूमिका है। कंपनी ने हर सेगमेंट में टू-व्हीलर वाहन लॉन्च किए हैं। वर्तमान समय में भी वाहन निर्माता बाजार में मजबूत बिक्री और हिस्सेदारी को बढ़ाने के मकसद से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है और नई तकनीक लाने की योजना बना रही है। इन दिनों Bajaj Pulsar NS400 को लेकर भी खबरें आ रही हैं।

कब होगी लॉन्च?

बजाज के प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि बजाज पल्सर NS400 में मई तक हर महीने आपको दो या तीन अपडेट देखने को मिलेंगे। इस बाइक को अगले साल की पहली तिमाही में पेश करने की योजना बना रहे हैं। यानी, बजाज ऑटो की इस बाइक को नए वेरिएंट में 2024-2025 तक लॉन्च करने उम्मीद है।

क्या होंगे बदलाव?

नए वेरिएंट में बजाज पल्सर NS400 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई स्टाइल, नए कलर, नए फीचर्स और इंजन में कुछ बदलाव शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस बाइक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बजाज पेश करेगी सीएनजी बाइक

बजाज ऑटो सीएनजी बाइक भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। यह बाइक अगले वित्तीय वर्ष में लॉन्च होने की संभावना है।

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बढ़ी हिस्सेदारी

पिछले कुछ वर्षों में बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत किया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी लगभग तीन गुना बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल यह महज 5 प्रतिशत थी।

बजाज ऑटो ने दिसंबर में नया चेतक मॉडल पेश किया था। वर्तमान में कंपनी लगभग 10,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है, जबकि वित्तीय वर्ष की शुरुआत में यह 3000-4000 यूनिट थी।

नया रूप में बजाज पल्सर NS400 को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। कंपनी इस बाइक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जल्द ही साझा कर सकती है।

यह भी पढ़ें – टाटा पंच ईवी लॉन्च: 10.99 लाख से शुरू, 421 किमी की रेंज | TATA PUNCH EV

post bottom ad