जयपुरराजनीति

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार 40 लाख महिलाओं को देगी फ्री फोन, कैसे मिलेगा पढ़िए

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार 40 लाख महिलाओं को देगी फ्री फोन, कैसे मिलेगा पढ़िए

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के मुताबिक राजस्थान में महिलाओं को 40 लाख स्मार्टफोन फ्री में दिए जाएंगे। इसके साथ ही इन फोन में 3 साल के लिए इंटरनेट भी फ्री में दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री Ashok gehlot ने महंगाई राहत शिविर में कहा कि राजस्थान सरकार रक्षा बंधन से महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल फोन का वितरण करेगी। ये बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमान गढ़ के रावतसर में चल रहे महंगाई राहत शिविर में भी कही थी।

क्या है ये योजना

राजस्थान की इस योजना के तहत राज्य की महिला मुखियाओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। इसके तहत 40 लाख मोबाइल फोन का वितरण किया जाएगा। हालांकि पिछले बजट में सीएम ने 1 करोड़ फोन देने का ऐलान किया था लेकिन इस बजट में इसे घटाकर 40 लाख कर दिया। इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में महिला वोटर को साधने के लिए सीएम अशोक गहलोत ने ये बड़ा दांव खेला है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में आवेदन के लिए जो शर्तें है उसमें महिला का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। वो महिला चिरंजीवी योजना में परिवार की मुखिया होनी चाहिए और उनके पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उस परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

वहीँ राजस्थान सरकार के आंकड़ों की अगर बात करें तो 30 जनवरी तक चिरंजीवी योजना में 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा परिवार रजिस्टर हुए है। इन परिवारों को Ashok gehlot सरकार की ओर से 25 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का बीमा कवर दिया जाएगा। इनमें से 40 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन पर राजस्थान सरकार की ओर से मुफ्त में मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।

 

post bottom ad