शोभना शर्मा, अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में संरक्षण अधिकारी के 4 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2024 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इसके अलावा, सहायक अभियंता के 1014 पदों और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 43 पदों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिनकी अंतिम तिथि क्रमशः 12 और 10 सितंबर 2024 है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट या सिटिजन ऐप (G2C) के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना आवश्यक है।


