latest-newsअजमेरराजस्थान

नवरात्रि पर ADA करेगा 100 प्लॉट्स की ई-नीलामी, आज से करें आवेदन

नवरात्रि पर ADA करेगा 100 प्लॉट्स की ई-नीलामी, आज से करें आवेदन

शोभना शर्मा। अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) इस नवरात्रि के अवसर पर लोगों को घर और व्यवसाय के लिए प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका दे रहा है। प्राधिकरण 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक 100 प्लॉट्स की ई-नीलामी करेगा। यह नीलामी आवासीय, व्यावसायिक और आवासीय मय व्यावसायिक तीन कैटेगरी में होगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति अपनी बोली लगा सकते हैं।

ADA ने इस नीलामी में भाग लेने के लिए आज यानी 23 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदनकर्ता एसएसओ आईडी के जरिए प्राधिकरण की वेबसाइट ada.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके नीलामी की शर्तें और नियम देख सकते हैं। प्लॉट्स से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप 8696921623 पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए 9571622903 या 9269681471 पर संपर्क किया जा सकता है।

नीलामी प्रक्रिया में, अगर बोली का आखिरी 5 मिनट में कोई नया बोलीदाता आता है, तो नीलामी की समयावधि अगले 5 मिनट के लिए बढ़ा दी जाएगी। अगर इस बढ़ाए गए समय में कोई बोली नहीं आती है, तो नीलामी स्वतः समाप्त हो जाएगी।

नीलामी में उपलब्ध प्लॉट्स की कैटेगरी:

  • व्यावसायिक भूखंड: बकरा मंडी योजना में 3 प्लॉट्स, दौराई व्यावसायिक योजना में 13, और ट्रांसपोर्ट नगर में 5 प्लॉट्स शामिल हैं।
  • आवासीय भूखंड: गणेश गुवाडी में 17 प्लॉट्स, अर्जुन लाल सेठी नगर में 6, बीके. कौल नगर में 1, कोटड़ा में 23, महाराणा प्रताप नगर में 11, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार में 1, चंद्रवरदाई नगर में 8, जेपी नगर में 4, हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य में 1, पंचशील ई-ब्लॉक में 2 और ट्रांसपोर्ट नगर में 1 आवासीय प्लॉट नीलामी के लिए उपलब्ध हैं।
  • आवासीय मय व्यावसायिक भूखंड: अर्जुन लाल सेठी नगर में 1 भूखंड नीलामी के लिए होगा।

ADA की पिछली नीलामी सफलता:

अजमेर विकास प्राधिकरण ने इससे पहले जुलाई और अगस्त में 125 प्लॉट्स की नीलामी से 89.19 करोड़ की कमाई की थी। जुलाई में 69 प्लॉट्स की बिक्री से 59.64 करोड़ और अगस्त में 56 प्लॉट्स से 29.55 करोड़ की आय हुई थी। ADA इस बार 100 प्लॉट्स की नीलामी से करीब 80 करोड़ की कमाई की उम्मीद कर रहा है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading