latest-newsराजस्थान

दो भ्रष्टाचारियों का मिलन है आप और काँग्रेस- सी एम भजनलाल

दो भ्रष्टाचारियों का मिलन है आप और काँग्रेस- सी एम भजनलाल

मनीषा शर्मा ।  सी एम भजनलाल शर्मा ने आप और काँग्रेस के मिलन को दो भ्रष्टाचारियों का मिलन बताया है। सी एम ने कहा की काँग्रेस के भ्रष्टाचार की वजह से ही आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ था। आज वही आम आदमी पार्टी काँग्रेस से मिलन कर रही है। ये मिलन दो भ्रष्टाचारियों का मिलन है। आप  वही पार्टी है जिसने अन्ना हज़ारे के साथ मिल कर काँग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया था। आज वही आप पार्टी काँग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री पंजाब के फरीदकोट लोकसभा सीट से  बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस के समर्थन मे मुक्तसर साहेब मे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की आप पार्टी का कोई नैतिक धरातल है ही नहीं।

सी एम ने कहा की काँग्रेस और आप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान सहित अन्य देशों से भारत आने वाले सिख भाइयों को नागरिकता देने का हमेशा विरोध किया है। पंजाब मे होने वाले भ्रष्टाचार ने दोनों ही पार्टियों की पोल खोल दी हैं।   सी एम ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस देश मे जाते हैं वही देश भारत के पीछे खड़ा हो जाता है। पहले डरे सहमे रहने वाले देश भी अब भारत के साथ रह कर खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

post bottom ad