इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोटा शाखा (आईएमए) के चुनाव रविवार को हुए। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. अमित व्यास को आईएमए कोटा का अध्यक्ष निर्वचित किया गया है। जबकि डॉ.दर्शन गौतम को सचिव व उपाध्यक्ष डॉ. केवल कृष्ण डंग, संयुक्त सचिव डॉ. कौशल गौतम, डॉ. रमेश मालव को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ दीपक गुप्ता को निर्वाचित किया गया। डॉ. व्यास को अध्यक्ष बनने पर कोटा शहर के प्रमुख डॉक्टर्स ने माला पहनाकर उनको सम्मानित किया। डॉ. अमित व्यास ने कहा कि डॉक्टर्स की हरसंभव मांग को उचित मंच पर उठाया जाएगा। आगामी समय में सेमीनार के माध्यम से आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। सामाजिक सरोकार के काम कराए जाएंगे। सचिव डॉ. दर्शन गौतम ने कहा कि आईएमए द्वारा सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ अभिलाषा किंकर, डॉ. तनय शर्मा, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. योगेश कुमार गौतम, डॉ. शिल्पी राठौर पटेल को बनाया गया। स्टेट वर्किंग कमेटी में डॉ. सुनीता योगी, डॉ.राहुल देव अरोड़ा, डॉ.नवनीत कुमार नागर, डॉ.रवि वाया, डॉ. वरुण मालू, डॉ.रितेश जैन, डॉ.राजश्री दीपक गोहदकर, डॉ. भूपेंद्र सिंह तंवर, डॉ. मीनाक्षी शारदा, डॉ अनुराग मेडतवाल डॉ. राजकृष्ण गोयल को बनाया गया। इसी तरह सेंट्रल वर्किंग कमेटी में डॉ. संजय कुमार गुप्ता, डॉ अमित देव, डॉ. मोहन मंत्री, डॉ नवनीत बागला, डॉ.वीरेश वीरवाल, डॉ एचएन मखीजा, डॉ विजय न्याति, डॉ. कौशल माहेश्वरी, डॉ. एडी खिलजी, डॉ जुजर अली, डॉ राजेंद्र चंदेल, डॉ. जेके सिंघवी, डॉ. अविनाश बंसल को बनाया गया।
टटीरी गाने पर घिरे रैपर बादशाह, हरियाणा पुलिस ने दर्ज की FIR
प्रसिद्ध रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गाने के वीडियो को लेकर आरोप लगाया गया है…
अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल
आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक इस मैदान पर होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह वही मैदान है जहां भारतीय टीम को पिछले दो आईसीसी…
समदड़ी मोदरान रेलखंड पर स्पीड ट्रायल सफल
राजस्थान के जोधपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले समदड़ी–भीलड़ी रेलखंड में रेलवे ने ट्रैक अपग्रेडेशन के तहत एक महत्वपूर्ण स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है। रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में समदड़ी से मोदरान स्टेशन के बीच ट्रेन को 121 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया। इस ट्रायल को रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण…





