latest-newsकोटादेशराजस्थान

JEE Main 2026 Result : कोटा के 7 स्टूडेंट 100 पर्सेंटाइल

JEE Main 2026 Result : कोटा के 7 स्टूडेंट 100 पर्सेंटाइल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार 16 फरवरी को JEE Main 2026 सेशन 1 के नतीजे जारी कर दिए। इस बार भी देशभर के इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों में कोटा कोचिंग सिटी का दबदबा साफ देखने को मिला। घोषित रिज़ल्ट में कुल 12 विद्यार्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला है, जिनमें से 7 विद्यार्थी कोटा में रहकर तैयारी कर रहे थे।

रिज़ल्ट में देशभर में पहली रैंक श्रेयस मिश्रा ने हासिल की है, जो दिल्ली के रहने वाले हैं। टॉप-12 सूची को देखने पर स्पष्ट है कि इस बार भी राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक लाने में कोटा ने अपनी शीर्ष स्थिति कायम रखी है।

राजस्थान के कबीर छिल्लर को 300 में 300 अंक

राजस्थान से तीन विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन कबीर छिल्लर का रहा, जिन्होंने 300 में 300 अंक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। पिछले दो सालों से कोटा में रहकर तैयारी कर रहे कबीर को शुरुआत से ही प्रतिभावान विद्यार्थियों में गिना जाता रहा है।

इसके अलावा चिरंजीव कर और अर्नव गौतम ने भी 100 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष सूची में अपनी जगह बनाई है।

कोटा में कोचिंग कर रहे जिन सात विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है, उनमें शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, और निमय पुरोहित शामिल हैं। इन सभी ने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टॉप 12 में एक भी लड़की नहीं

इस बार की सबसे बड़ी विशिष्टता यह रही कि 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों की सूची में एक भी लड़की शामिल नहीं है। कैटेगरी के आधार पर देखा जाए तो शीर्ष 12 में 11 विद्यार्थी जनरल कैटेगरी से हैं, जबकि केवल एक विद्यार्थी OBC-NCL से है। यह स्थिति लड़कियों की भागीदारी और प्रतिस्पर्धा के विश्लेषण को एक अलग दृष्टिकोण प्रदान करती है।

JEE Main 2026 : टॉप 12 की सूची

NTA द्वारा घोषित 12 पर्सेंटाइल टॉपर इस प्रकार हैं—
श्रेयस मिश्रा, नरेंद्रबाबू गरी महिथ कुमार, महिथम कुमार, शुभम चिल्लर, कबीर छिल्लर, चिरंजीव बिकार, भावेश पात्रा, अनय जैन, अर्णव गौतम, पासला मोहित, माधव विरादिया, पुरोहित निमय महेश

परीक्षा में 96.26% स्टूडेंट्स हुए शामिल

JEE Main 2026 सेशन-1 की परीक्षा 21 से 28 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 13,55,293 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 13,04,653 ने परीक्षा में भाग लिया। उपस्थित प्रतिशत 96.26 रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

इस बार NTA ने प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 7 दशमलव तक NTA स्कोर जारी किया है। सब्जेक्ट-वाइज फिज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के स्कोर भी साथ में उपलब्ध कराए गए। NTA स्कोर परीक्षार्थी की शिफ्ट में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या और उनके सापेक्ष प्राप्त रॉ स्कोर के आधार पर जारी किए जाते हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading