शोभना शर्मा। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। यह दौरा राज्य सरकार के उस आदेश के तहत किया गया था, जिसमें सभी सरकारी दफ्तरों में प्रतिदिन एक घंटे का अनिवार्य सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में हालात इसके बिल्कुल उलट नजर आए। जहां सफाई होनी चाहिए थी, वहां गंदगी का अंबार लगा मिला।
latest-news
गंदगी देख भड़कीं टोंक कलेक्टर, बोलीं- अपना घर भी ऐसे ही गंदा रखते हो क्या?
- by Shobhna Sharma
- 16 December, 2025


