latest-newsदेशराजस्थान

राजस्थान में शीतलहर का असर बढ़ा, कई शहर 6 डिग्री से नीचे

राजस्थान में शीतलहर का असर बढ़ा, कई शहर 6 डिग्री से नीचे

मनीषा शर्मा। राजस्थान में सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी हिमालयी हवाओं के असर से बीते दो दिनों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के एक-दो स्थानों पर शीतलहर की पुष्टि की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में शुष्क मौसम का दौर जारी है। तापमान के बढ़ते उतार-चढ़ाव के बीच सर्द हवा का असर आमजन खासकर शेखावाटी क्षेत्र में ज्यादा महसूस कर रहे हैं।

पश्चिमी राजस्थान में हालांकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सर्दी के मौसम में भी गर्मी का अहसास कराता है। इसके विपरीत, पूर्वी जिले कड़ी ठंड का सामना कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रह सकती है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।

शेखावाटी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

शेखावाटी क्षेत्र में नवंबर का मध्य जैसे ही आया, रातें बर्फीली हो गई हैं। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 5.3 डिग्री और सीकर में 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा चूरू में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री तक पहुंच गया।
कई जगह तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे चला गया है, जिससे लोगों को रात में भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शेखावाटी की भौगोलिक स्थिति और खुले मैदानों के कारण यह क्षेत्र ठंड की पहली चपेट में आता है।

आने वाले दिनों का तापमान पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार—
17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा।
18 और 19 नवंबर को यह 13 डिग्री तक जा सकता है।
20 और 21 नवंबर को तापमान फिर से 12 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
22 नवंबर के बाद तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है।

इस दौरान अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे ही रह सकता है।
मंगलवार (17 नवंबर) को झुंझुनूं, सीकर, चूरू और नागौर में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि बुधवार (18 नवंबर) को केवल सीकर में शीतलहर की संभावना है।

राजस्थान के अन्य जिलों में भी ठंड बढ़ी

बीते 24 घंटों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास ही रहा।
अजमेर में 10 डिग्री, भीलवाड़ा में 9, अलवर में 9, जयपुर में 12, पिलानी में 8.5, कोटा में 12.3, चित्तौड़गढ़ में 8.2, सिरोही में 10.5, करौली में 7.6 और दौसा में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बाड़मेर में जहां न्यूनतम 15.1 डिग्री रहा, वहीं जैसलमेर में 12.2, जोधपुर में 9.9, फलोदी में 14.6, बीकानेर और श्रीगंगानगर में 11.2 डिग्री रहा।
लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रातों में शामिल है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading