latest-newsजयपुरराजस्थान

बाल दिवस पर खजाना महल म्यूजियम में कार्टून–सुपरहीरो की आकर्षक प्रदर्शनी

बाल दिवस पर खजाना महल म्यूजियम में कार्टून–सुपरहीरो की आकर्षक प्रदर्शनी

शोभना शर्मा।  बाल दिवस के अवसर पर खजाना महल म्यूजियम में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने छोटे बच्चों से लेकर अभिभावकों तक सभी का ध्यान आकर्षित किया। म्यूजियम परिसर में इस अवसर पर कार्टून फिगर्स और सुपरहीरो थीम पर आधारित एक अनोखी और आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने बच्चों को रोमांच और उत्साह से भर दिया।

खजाना महल म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूजियम को खास तौर पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए शिक्षा और मनोरंजन का समन्वय बनाकर तैयार किया गया है। यहां पत्थरों, खनिजों और ज्वैलरी की यात्रा को रोचक रूप में प्रस्तुत करने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और एडवेंचर गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। बाल दिवस के कार्यक्रम इसी सोच को आगे बढ़ाते हैं, जिनमें सीख के साथ मनोरंजन को प्राथमिकता दी जाती है।

बच्चों के लिए विशेष आकर्षण

बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को मनोरंजन के कई विकल्प मिले। पपेट शो, राजस्थानी लोक नृत्य का जीवंत प्रदर्शन, पॉटरी वर्कशॉप और मैजिक शो बच्चों के लिए खास आकर्षण रहे। इनमें बच्चों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और नई चीजें सीखने का अवसर प्राप्त किया।

इसके साथ ही बच्चों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह जिप लाइन राइड को लेकर देखा गया। एडवेंचर गतिविधियों में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए यह एक नया और रोमांचक अनुभव साबित हुआ।

म्यूजियम में प्रदर्शित कुछ दुर्लभ और अनोखी वस्तुएं भी बाल दिवस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं। इनमें दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी, कोहिनूर हीरे की प्रतिकृति, राम सेतु के तैरते पत्थर और उल्का पिंड जैसी अनूठी चीजें बच्चों के ज्ञान का दायरा विस्तृत करती हैं।

बच्चों का मनोरंजन और सीख का अनोखा संगम

म्यूजियम में आने वाले बच्चों को चॉकलेट वितरित की जा रही हैं, वहीं चार्ली चैपलिन, पांडा और लॉन्ग मैन जैसे आकर्षक मैस्कॉट लगातार बच्चों का मनोरंजन कर रहे हैं। इन पात्रों की मौजूदगी ने बच्चों की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading