मनीषा शर्मा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम समय-सारिणी (Final Date Sheet) जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी इस शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। इस बार परीक्षा का समय पहले की तरह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। सीबीएसई ने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत प्लानिंग की है कि बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां देश की अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE Main 2026, NEET 2026 और CUET 2026 से न टकराएं।
JEE Main अभ्यर्थियों को 11वीं कक्षा की जानकारी देनी होगी
इस बार CBSE ने एक अहम निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने JEE Main परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपने आवेदन पत्र में 11वीं कक्षा से जुड़ी जानकारी भी अनिवार्य रूप से भरें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि JEE Main 2026 और CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियों में कोई टकराव न हो। बोर्ड के अनुसार, यह कदम छात्रों की सुविधा और समन्वय के लिए उठाया गया है ताकि दोनों परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित न हो।
परीक्षा में न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य
CBSE ने स्पष्ट किया है कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की कम से कम 75% उपस्थिति होना जरूरी है। साथ ही, आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) में निर्धारित अंक प्राप्त करना भी अनिवार्य होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे समय पर छात्रों की उपस्थिति दर्ज करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।
कई विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव
इस बार CBSE ने 12वीं की परीक्षा तिथियों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं।
21 फरवरी की परीक्षा में पहले निर्धारित “Business Studies and Administration” की जगह अब Automotive और Fashion Studies की परीक्षा होगी।
Accountancy, Psychology, Geography समेत कई अन्य विषयों की तिथियों में भी बदलाव किया गया है ताकि परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश परीक्षाओं के बीच कोई क्लैश न हो।
CBSE 12वीं Final Date Sheet 2026: विषयवार परीक्षा तिथि
|
|
|---|---|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| 9 अप्रैल |
CBSE ने छात्रों और अभिभावकों को दी सलाह
CBSE ने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे जारी की गई अंतिम डेट शीट को आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें, क्योंकि सोशल मीडिया पर प्रसारित गलत शेड्यूल से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बोर्ड ने कहा है कि छात्र समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे, आवश्यक दस्तावेज (Admit Card, ID Card आदि) साथ रखें, और परीक्षा नियमों का पालन करें।


