शोभना शर्मा। जून-जुलाई की गर्मियों के आते ही स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। इन छुट्टियों में बच्चों को ढेर सारा होमवर्क, प्रोजेक्ट्स और मॉडल असाइनमेंट मिलते हैं, जिनमें माता-पिता भी बच्चों की मदद करते हैं। लेकिन अब इस प्रक्रिया को और भी आसान बना सकती है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक।
आज के डिजिटल युग में AI आधारित टूल्स जैसे कि ChatGPT के ज़रिए न केवल असाइनमेंट तैयार कराए जा सकते हैं बल्कि चार्ट, मॉडल और प्रजेंटेशन भी स्मार्ट और इनोवेटिव तरीकों से बनाए जा सकते हैं। अगर सही तरीके से प्रॉम्प्ट लिखा जाए, तो AI बहुत ही सटीक और आकर्षक जवाब देता है। आइए जानते हैं कुछ स्मार्ट ट्रिक्स जिनसे बच्चे अपने स्कूल होमवर्क को AI की मदद से शानदार बना सकते हैं।
1. चार्ट और मॉडल बनवाने के लिए आसान कमांड
बच्चों को अगर किसी भी विषय पर चार्ट बनवाना है, तो आप AI को यह कह सकते हैं:
“Make a chart on the solar system” या फिर “सौरमंडल पर एक चार्ट तैयार करें”।
अगर आप और भी स्पष्ट दिशा-निर्देश देंगे जैसे:
टॉपिक: सोलर सिस्टम
ऑडियंस: पांचवी क्लास के छात्र
फॉर्मेट: स्टेप बाय स्टेप बुलेट पॉइंट्स
टोन: आसान और एकेडमिक
तो AI और भी सटीक और शिक्षाप्रद चार्ट तैयार करेगा।
2. एसे और निबंध के लिए निर्देश दें
अगर किसी टॉपिक जैसे “Justice” पर निबंध लिखना है, तो आप AI को कह सकते हैं:
“500 शब्दों में Justice की थीम पर सरल भाषा में निबंध तैयार करें।”
आप अतिरिक्त निर्देश भी जोड़ सकते हैं जैसे कि –
मुख्य बातों को बुलेट पॉइंट्स में लिखें
उदाहरण भी शामिल करें
शुरुआत, मध्य और निष्कर्ष स्पष्ट हो
3. किताबों पर प्रोजेक्ट और एनालिसिस
यदि बच्चे को ‘To Kill a Mockingbird’ जैसी किताब पर असाइनमेंट बनाना है, तो AI से यह कहा जा सकता है:
“Explain the theme of injustice in To Kill a Mockingbird for school project in 400 words.”
AI न केवल सारांश देगा, बल्कि उसमें थीम की व्याख्या भी करेगा और ज़रूरत पड़ने पर कोटेशन भी दे सकता है।
4. पावरपॉइंट और पोस्टर डिजाइन गाइडेंस
AI से पावरपॉइंट प्रजेंटेशन का कंटेंट तैयार करवाया जा सकता है। इसके लिए कहें:
“Make 5-slide PPT content on Save Environment for 6th grade”
स्लाइड्स के टाइटल, कंटेंट और स्पीच पॉइंट्स मिल जाएंगे। इसी तरह, पोस्टर के लिए टैगलाइन और संदेश भी AI तैयार कर सकता है।
5. इमेज और वीडियो असाइनमेंट में मदद
यदि असाइनमेंट में इमेज की जरूरत हो तो AI के जरिए रेफरेंस इमेज आइडिया लिया जा सकता है, या फिर DALL·E जैसे टूल से इमेज बनवाई जा सकती है। वीडियो असाइनमेंट्स के लिए स्क्रिप्ट और वॉयसओवर कंटेंट भी AI से मिल सकता है।


