अजमेरराजस्थान

पहल जन सेवा संस्था करेगी मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह 8 जून को

पहल जन सेवा संस्था करेगी मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह 8 जून को

शोभना शर्मा, अजमेर।  पहल जन सेवा संस्था, अजमेर द्वारा आयोजित किए जा रहे एक विशेष कार्यक्रम में शहर और आसपास के 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 505 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 8 जून 2025 को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण गुप्ता करेंगे। आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पहला जन सेवा संस्था द्वारा यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है ताकि प्रतिभावान विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करना है।

संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ छात्रों को प्रेरणा मिलती है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी निर्मित होता है। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे।

यह सम्मान समारोह ऐसे समय में हो रहा है जब राजस्थान में बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं और छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन दोनों मिलता है, जिससे भविष्य में वे और बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकें।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading