latest-newsजयपुरराजस्थान

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट: पारा 45 डिग्री पार

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट: पारा 45 डिग्री पार

शोभना शर्मा। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से राहत देने वाली आंधी और बारिश थम चुकी है। अब एक बार फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ा है और आने वाले दिनों में लू की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 8 से 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में हीटवेव (लू) चलने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान इन जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।

पारा चढ़ा, कई शहरों में 43 डिग्री के पार

शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान में 2 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में 43.2 डिग्री तक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

कोटा में तापमान 42.1 डिग्री, गंगानगर में 41.8 डिग्री, जोधपुर में 41.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 41.5 डिग्री, पाली में 40.6 डिग्री, जालोर में 40 डिग्री, चूरू में 40.2 डिग्री और भीलवाड़ा में 40.4 डिग्री रहा।

जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा और हल्की धूप ने तापमान को 5 डिग्री तक बढ़ा दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री तक पहुंच गया। देर शाम को हालांकि हल्की ठंडी हवा चली, जिससे थोड़ी राहत महसूस हुई।

कोटा संभाग में आंशिक राहत, बादल छाए

कोटा संभाग के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में शुक्रवार शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं सवाई माधोपुर और चित्तौड़गढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की धूलभरी हवा चली। हालांकि दिनभर इन जिलों में तेज धूप और उमस बनी रही।

मौसम विभाग का अलर्ट: 14 जून तक रहेगा साफ मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान में आगामी 14 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हीटवेव का प्रभाव अधिक रहेगा।

8 से 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तेज गर्म हवाओं के साथ तेज धूप और तापमान में वृद्धि होगी। येलो अलर्ट के तहत इन क्षेत्रों में बाहरी गतिविधियों से बचने, धूप में बाहर न निकलने, और हाइड्रेशन बनाए रखने की सलाह दी गई है।

 

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading