latest-newsअजमेरराजस्थान

RPSC सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर एग्जाम 2024 की आंसर-की जारी

RPSC सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर एग्जाम 2024 की आंसर-की जारी

शोभना शर्मा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (SSO) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत बायोलॉजी डिवीजन, डॉक्यूमेंट डिवीजन और सीरोलॉजी डिवीजन के मॉडल उत्तर (Answer Key) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इन उत्तर कुंजियों के संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परीक्षाएं मई में हुई थीं आयोजित

RPSC के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि ये परीक्षाएं 12 से 14 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब आयोग ने इन परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया है। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे 7 जून से 9 जून 2025 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आपत्ति शुल्क और प्रमाण जरूरी

आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रति प्रश्न ₹100 (सर्विस चार्ज अतिरिक्त) शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल (SSO Portal) के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर Recruitment Portal चुनना होगा और फिर Question Objection लिंक पर क्लिक कर उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करानी होगी।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी, किसी भी अन्य साधन से भेजी गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक पुस्तकों से प्रमाण देना अनिवार्य है। यदि आपत्ति के साथ प्रमाण नहीं जोड़ा गया, तो आयोग उस पर विचार नहीं करेगा।

केवल एक बार दर्ज की जा सकेगी आपत्ति

आपत्तियां सिर्फ एक बार ही ली जाएंगी, और लिंक 9 जून को रात 12 बजे के बाद स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज करें। यह सुविधा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को दी गई है, जिन्होंने वास्तविक रूप से परीक्षा में भाग लिया था। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज कराता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तकनीकी सहायता के लिए संपर्क

यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी कठिनाई आती है, तो वे आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ईमेल के माध्यम से recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आयोग शुल्क वापस नहीं करेगा

RPSC ने स्पष्ट किया है कि शुल्क की राशि वापस नहीं की जाएगी, चाहे आपत्ति स्वीकार की जाए या अस्वीकार। अतः अभ्यर्थी सोच-समझकर और प्रमाण सहित आपत्तियां दर्ज करें।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading