शोभना शर्मा। कई बार जीवन में ऐसे मोड़ आते हैं जब हमें तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है और उस समय पर्सनल लोन एक त्वरित समाधान के रूप में सामने आता है। बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे मिलने वाला यह लोन जितना आसान होता है, उतना ही महंगा भी साबित हो सकता है, खासकर इसकी ब्याज दरों के कारण। यही वजह है कि लोग इस लोन को जल्द से जल्द निपटाने की सोचते हैं, और तब सामने आता है प्री-क्लोजर का विकल्प। लेकिन क्या पर्सनल लोन को समय से पहले चुकाना हमेशा फायदेमंद होता है? इस लेख में हम जानेंगे कि प्री-क्लोजर के फायदे, नुकसान और यह कैसे किया जा सकता है।
पर्सनल लोन प्री-क्लोजर के फायदे
ब्याज में बचत:
जब आप समय से पहले लोन का भुगतान करते हैं, तो लंबी अवधि तक लगने वाले ब्याज से बच जाते हैं। यह एक बड़ी आर्थिक राहत होती है।EMI की झंझट खत्म:
हर महीने की EMI देने से राहत मिल जाती है, जिससे आपकी नकदी प्रवाह (cash flow) बेहतर होती है।क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है:
समय से पहले लोन चुकाने पर आपके क्रेडिट स्कोर पर सकारात्मक असर पड़ता है क्योंकि इससे बैंक को संदेश जाता है कि आप वित्तीय रूप से मजबूत हैं।अन्य निवेशों की संभावना:
EMI में लगने वाली रकम को अब आप SIP, FD या किसी अन्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट में निवेश कर सकते हैं, जिससे रिटर्न भी बेहतर हो सकता है।
प्री-क्लोजर से जुड़ी चुनौतियां और नुकसान
प्री-क्लोजर पेनल्टी:
अधिकतर बैंक और NBFCs पर्सनल लोन के प्रीपेमेंट पर 2% से 5% तक की पेनल्टी लगाते हैं। यह तब और महंगा हो सकता है अगर आपने लोन हाल ही में लिया हो।लॉक-इन पीरियड:
कुछ बैंकों में लोन लेने के बाद एक निश्चित लॉक-इन पीरियड होता है, जिसके दौरान प्री-क्लोजर नहीं किया जा सकता।लिक्विड फंड की कमी:
अगर आपने सारा पैसा लोन चुकाने में लगा दिया और किसी आपात स्थिति में जरूरत पड़ी, तो आपके पास फंड नहीं बचेगा। यह फाइनेंशियल प्लानिंग को प्रभावित कर सकता है।इंवेस्टमेंट अवसरों की हानि:
अगर लोन की ब्याज दर कम है और आप पैसा एक बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश में लगाने की जगह लोन चुका रहे हैं, तो आप अवसर का नुकसान भी उठा सकते हैं।
पर्सनल लोन प्री-क्लोजर के तरीके
1. लोन प्री-पेमेंट क्लोजर
जब आप लोन की पूरी राशि एकमुश्त भुगतान करके समय से पहले खत्म करते हैं तो इसे प्री-क्लोजर कहा जाता है। इसके लिए बैंक से संपर्क करना होता है, और बैंक की शर्तों के अनुसार पेनल्टी या चार्जेज लागू हो सकते हैं।
बैंक से पूर्व जानकारी लें
सभी ड्यूमेंट्स साथ रखें
लिखित प्रूफ लें कि लोन पूरी तरह बंद हो गया है
2. पर्सनल लोन पार्ट पेमेंट
अगर आपके पास पूरा लोन चुकाने की रकम नहीं है, तो आप आंशिक भुगतान करके भी लोन को धीरे-धीरे खत्म कर सकते हैं।
इससे या तो EMI कम होती है
या लोन की अवधि घट जाती है
पार्ट पेमेंट के लिए भी आपको बैंक में आवेदन करना होता है और बैंक की सहमति जरूरी होती है।
3. रेगुलर क्लोजर
अगर आप निर्धारित EMI समय पर देते हैं और आखिरी किस्त भी चुका देते हैं, तो यह रेगुलर क्लोजर कहलाता है। अंतिम भुगतान के बाद बैंक से NOC (No Objection Certificate) लेना न भूलें।


