latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

राजस्थान दिवस उत्सव पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगातें

राजस्थान दिवस उत्सव  पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगातें

शोभना शर्मा।  राजस्थान में इस बार राजस्थान दिवस (30 मार्च) के उपलक्ष्य में 25 से 31 मार्च तक भव्य उत्सव आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार, इन सात दिनों में राज्यभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिनमें महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए विशेष योजनाओं की सौगात दी जाएगी। इसके अलावा निवेश उत्सव, सुशासन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी राज्य भर में आयोजित किए जाएंगे।

उत्सव का आगाज और विभिन्न कार्यक्रम

राजस्थान दिवस उत्सव की शुरुआत 25 मार्च को मरूधरा बाड़मेर से होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में ‘महिला सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा, जो मातृवन्दन को समर्पित होगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • 26 मार्च: ‘किसान सम्मेलन और एफ.पी.ओ. कार्यक्रम’ बीकानेर में।

  • 27 मार्च: ‘गरीब और अन्त्योदय कार्यक्रम’ भरतपुर में।

  • 28 मार्च: ‘सुशासन समारोह’ भीलवाड़ा में।

  • 29 मार्च: ‘युवा और रोजगार उत्सव’ कोटा में।

  • 30 मार्च (राजस्थान दिवस): जयपुर में राज्य स्तरीय ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’।

  • 31 मार्च: ‘निवेश उत्सव’ जयपुर में।

महिलाओं और किसानों को विशेष सौगातें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं और किसानों के लिए विशेष योजनाओं की सौगातें दी जाएंगी।

महिला सम्मेलन (25 मार्च, बाड़मेर):

  • लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थियों और महिला समूहों को सीआईएफ राशि का हस्तांतरण।

  • इंडक्शन कुकटाप का वितरण।

  • कालीबाई भील योजना के तहत स्कूटी वितरण।

  • विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वितों को स्वीकृति पत्र का वितरण।

किसान सम्मेलन (26 मार्च, बीकानेर):

  • किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान हस्तांतरण।

  • किसानों के लिए नए अवसरों और योजनाओं की घोषणा।

सुशासन और रोजगार पर विशेष जोर

28 मार्च को भीलवाड़ा में होने वाले ‘सुशासन समारोह’ में:

  • सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और नई नीतियों का शुभारंभ।

29 मार्च को कोटा में ‘युवा और रोजगार उत्सव’:

  • युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम।

  • नई योजनाओं का अनावरण।

राजस्थान दिवस और निवेश उत्सव (30-31 मार्च, जयपुर)

राजस्थान दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन 30 मार्च को जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। इसके साथ ही 31 मार्च को ‘निवेश उत्सव’ के तहत राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा।

विशेष घोषणाएं:

  • निवेश एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग।

  • निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग के लिए ‘एमओयू मॉनिटरिंग मोबाइल एप’ का शुभारंभ।

  • निवेशकों को भू-आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे।

  • लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर और टैक्सटाईल पॉलिसी का विमोचन।

राज्य की जनता को मिलेगी विशेष सौगातें

राजस्थान दिवस 2025 के इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उत्सव को प्रदेश के विकास के साथ जोड़ते हुए राज्य की जनता को विशेष योजनाओं की सौगात देने की तैयारी की है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading