latest-newsक्राइम

झुंझुनूं में मां ने बेटे की चाह में की बेटी की हत्या की

झुंझुनूं में मां ने बेटे की चाह में की बेटी की हत्या की

शोभना शर्मा।  झुंझुनूं में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी 17 दिन की नवजात बेटी की हत्या कर दी। यह घटना वार्ड 53 नयाबास में हुई, जहां मां को बेटे की चाह थी, लेकिन जब दूसरी बार बेटी पैदा हुई, तो उसने इसे बर्दाश्त नहीं किया। 28 फरवरी को आचकी सैनी ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था, और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटने पर पारिवारिक रीतियों के अनुसार उसका स्वागत किया गया।

हालांकि, तीन मार्च को जब परिवार के सभी सदस्य खेत में फसल कटाई के लिए गए थे, तब आचकी ने रोते हुए फोन किया कि उसकी बेटी गायब हो गई है। परिवार के लोग तुरंत घर लौटे और मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर बच्ची को तलाशने लगे। एक घंटे की खोजबीन के बाद, जब पुलिस को सूचना दी गई, तो उन्होंने घर में बनी पानी की टंकी का ढक्कन खोला। वहां 17 दिन की मासूम सोनिया का शव तैरता हुआ मिला।

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो पाया कि घटना के समय घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। आचकी के ससुर रामप्रताप ने खेत जाते समय दरवाजे को कुंदा लगाकर बंद किया था। ऐसे में यह स्पष्ट था कि कोई बाहरी व्यक्ति बच्ची को पानी में नहीं डाल सकता था। इसके अलावा, घर की चारदीवारी ऊंची थी, जिससे किसी बाहरी व्यक्ति का अंदर आना मुश्किल था। जब पुलिस ने आचकी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पहले झूठ बोला, लेकिन अंततः उसने कबूल कर लिया कि उसने अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। डीएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पति पंकज सैनी की रिपोर्ट पर आचकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading