latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

देवनानी ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

देवनानी ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

मनीषा शर्मा, अजमेर।  अजमेर उत्तर के निवासियों को अब निःशुल्क इलाज उनके घर के पास ही उपलब्ध होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कुन्दन नगर और फ्रेंड्स कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों पर चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेंगे, जो सामान्य बीमारियों के साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का भी इलाज करेंगे।

शुभारंभ समारोह में बोलते हुए देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र के हर नागरिक को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से लेकर स्थानीय आरोग्य मंदिरों तक, चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में एक नए सैटेलाइट अस्पताल की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर में चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी नई परियोजनाएं लाई जा रही हैं। बालिका सैनिक स्कूल के लिए हाथी खेड़ा में भूमि चिन्हित की गई है, और आईटी पार्क के लिए माकड़वाली में भूमि आवंटित हो चुकी है। इन परियोजनाओं से स्थानीय निवासियों को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

आरोग्य मंदिरों के अलावा, क्षेत्र में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की शुरुआत के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि पंचशील क्षेत्र में स्थापित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहले से ही लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। साथ ही, अजमेर में आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रगति हो रही है। यहां आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में सतीश बंसल, सत्येंद्र शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, पार्षद रूबी जैन, अतीश माथुर, रमेश चैलानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। देवनानी ने बताया कि जल्द ही लौंगिया और छतरी योजना क्षेत्र में भी आरोग्य मंदिरों की शुरुआत होगी।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading