मनीषा शर्मा । स्मार्टफोन का उपयोग अब केवल कॉल और मैसेज के लिए ही नहीं, बल्कि हर दिन के कार्यों के लिए आवश्यक बन चुका है। चाहे सोशल मीडिया हो, ऑनलाइन शॉपिंग हो, या गेमिंग – स्मार्टफोन ने सब कुछ सुलभ कर दिया है। लेकिन एक चीज़ जो अक्सर लोगों के अनुभव में आती है, वह है स्मार्टफोन की बैटरी। आपने महसूस किया होगा कि स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से घटती है, लेकिन अंतिम 1% बैटरी काफी देर तक काम करती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए विस्तार से जानते हैं।
बैटरी साइज और बैटरी लाइफ पर विशेष ध्यान
स्मार्टफोन के डिज़ाइन में बैटरी साइज और बैटरी लाइफ का एक अहम रोल होता है। स्मार्टफोन निर्माता बैटरी साइज और पावर को इस तरह से डिजाइन करते हैं कि यह अधिकतम समय तक चले। बैटरी में ऐसा सिस्टम होता है जो यह दिखाता है कि कितनी बैटरी बची है।
लिथियम आयन बैटरी और उल्टी गिनती का सिस्टम
अधिकांश स्मार्टफोन लिथियम आयन बैटरी का उपयोग करते हैं। यह बैटरी 100% चार्ज से घटते हुए 1% तक पहुंचती है। बैटरी जब 20% से कम होती है, तो यह बहुत तेजी से घटती है, और यह उपयोग के आधार पर 5% या उससे भी कम पर तेजी से खत्म हो सकती है।
आखिरी 1% बैटरी का अधिक समय तक चलना: सॉफ्टवेयर का जादू
आखिरी 1% बैटरी अधिक समय तक चलने का कारण एक खास सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन होता है।


