latest-newsअजमेरराजस्थान

RPSC : कृषि विभाग पद, लेक्चरर पद और अन्य के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

RPSC : कृषि विभाग पद,  लेक्चरर पद और अन्य के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

मनीषा शर्मा, अजमेर।  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कृषि विभाग, चिकित्सा शिक्षा, मूल्यांकन विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए वैकेंसी शामिल है। सभी उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कृषि विभाग में 241 पदों पर भर्ती
कृषि विभाग में 14 विभिन्न पदनाम के कुल 241 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवार 19 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग में बायोकेमिस्ट और सहायक आचार्य पदों के लिए आवेदन
चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग में बायोकेमिस्ट के 13 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 है। इसके अतिरिक्त, सहायक आचार्य के कुल 15 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें।

मूल्यांकन विभाग में रिसर्च असिस्टेंट पद
मूल्यांकन विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2024 है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

लेक्चरर पदों पर भर्ती प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू
माध्यमिक शिक्षा विभाग में 2,202 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें 2,159 पद लेक्चरर और 43 पद स्कूल शिक्षा कोच के लिए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2024 से शुरू होगी और 4 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए, अभ्यर्थियों को RPSC की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। इसके बाद, सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।

OTR प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण और दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

ध्यान रखें कि एक बार OTR करने के बाद, OTR प्रोफाइल में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

संपर्क जानकारी
यदि आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होती है, तो उम्मीदवार recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading