latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

भाजपा सरकार पर डोटासरा: 360 डिग्री परीक्षण को बताया ‘फुटबॉल खेल’

भाजपा सरकार पर डोटासरा: 360 डिग्री परीक्षण को बताया ‘फुटबॉल खेल’

मनीषा शर्मा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर राजस्थान में भाजपा सरकार के गुड गवर्नेंस मॉडल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 360 डिग्री परीक्षण के नाम पर अधिकारियों के बार-बार हो रहे तबादलों को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि सरकार ने अधिकारियों को ‘फुटबॉल’ बना रखा है, जिन्हें बार-बार इधर से उधर किया जा रहा है।

डोटासरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “360 डिग्री परीक्षण कर स्थानांतरण का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने अधिकारियों को स्थानांतरण के नाम पर फुटबॉल बना रखा है। एक महीने में 3-3 बार इधर से उधर कर दिया। कई अधिकारी तो ऐसे हैं, जिन्हें ज्वाइन करते ही अगले ट्रांसफर का आदेश मिल गया। क्या ऐसे आएगी गुड गवर्नेंस?”

भाजपा सरकार के इस कदम से राज्य में प्रशासनिक अस्थिरता की स्थिति पैदा हो गई है। सितंबर के महीने में ही सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस, आईपीएस, और आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जो लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। 5 सितंबर को 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसके अगले ही दिन 6 सितंबर को 386 आरएएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की गई। फिर 22 सितंबर को पिछली सूची के 22 आईएएस अधिकारियों का दोबारा तबादला किया गया। 23 सितंबर को फिर से 22 आईएएस और 58 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। 24 सितंबर को प्रशासनिक तबादलों की नई सूची जारी हुई, जिसमें 4 अधिकारियों के तबादले और 7 को नई पोस्टिंग दी गई।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading