latest-newsराजस्थान

राजस्थान में मानसून कमजोर, 2 सितंबर से तेज बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून कमजोर, 2 सितंबर से तेज बारिश की संभावना

मनीषा शर्मा। राजस्थान में मानसून का असर पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अन्य जगहों पर कमजोर हो गया है। जयपुर, भरतपुर, सीकर, चूरू, कोटा, अजमेर, और जोधपुर समेत कई जिलों में बुधवार को दिन के समय धूप देखी गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में 1 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 2 सितंबर से मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में तेज बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

इस मानसून सीजन में राजस्थान में अब तक सामान्य से 52% अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 361.3 मिमी बारिश होती है, जबकि इस वर्ष अब तक कुल 549.9 मिमी बारिश हो चुकी है।

बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है, जो पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस सिस्टम का असर 2 सितंबर से राजस्थान में देखने को मिलेगा, जिससे पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

अलवर और उदयपुर में बारिश, जयपुर में धूप:

पिछले 24 घंटों में अलवर, उदयपुर, सिरोही, जालोर और बाड़मेर के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में 39 मिमी और बहादुरपुर में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत, जयपुर, दौसा, और अजमेर जैसे जिलों में धूप निकली, जिससे उमस और गर्मी बढ़ गई। 30 और 31 अगस्त को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

 

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading