मनीषा शर्मा. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और पंचायती राज मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें वापस से मंत्री पद का काम सँभालने की नसीहत दी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा है की आप काम संभाल लें विपक्ष आपको कुछ नहीं कहेगा.
डोटासरा जयपुर के कांग्रेस के वार रूम में मीडिया से रूबरू हो रहे थे, इसी दौरान उन्होंने डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर निशाना साधते हुए ये बात कही. उन्होंने मीणा पर निशाना साधते हुए कहा की आपदा राहत मंत्री कब गये थे कुछ अता पता नहीं. कह रहे थे भवानी जागेगी तब आऊंगा. उनकी भवानी को जगाइए, बीजेपी वाले तो नहीं जगायेंगे . हम सब मिलकर जगाएं . 45 दिन में सब काम हो जाता है . आप तो वापस आ कर काम संभाल लीजिये प्रतिपक्ष कुछ नहीं कहेगा , ये मैं गारेंटी देता हूँ.
डोटासरा ने कहा की सभी वर्ग सरकार से त्रस्त हैं. पता ही नहीं चल रहा की सरकार कौन चला रहा है . आम आदमी का जीना दूभर हो गया है. रेप की घटनाये बढ़ रही हैं. मुख्यमंत्री चुप्पी साध कर बैठे हैं. सब को डर है की कब कुर्सी चली जाये. आप जनता के ट्रस्टी हैं जनता के लिए काम करें.


