latest-newsअजमेरराजस्थान

RPSC प्रोटेक्शन अफसर भर्ती: आज आवेदन की अंतिम तिथि

RPSC प्रोटेक्शन अफसर भर्ती: आज आवेदन की अंतिम तिथि

मनीषा शर्मा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन अफसर के 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। कैंडिडेट्स 27 अगस्त 2024 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ध्यान रहे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया सरल है। कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, और एक वैध आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा। OTR रजिस्ट्रेशन के बाद, कैंडिडेट्स अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

इसके अलावा, सहायक अभियंता और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading