मनीषा शर्मा। रूस के सारातोव में सोमवार सुबह एक ड्रोन ने 38 मंजिला वोल्गा स्काई रिहायशी इमारत को निशाना बनाया, जिससे इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस पर कुल 20 ड्रोन दागे गए, जिनमें से 9 सारातोव में गिरे।
रूस के गर्वनर का दावा है कि यह हमला यूक्रेन द्वारा किया गया है। सारातोव में रूस का स्ट्रैटेजिक बॉम्बर मिलिट्री बेस भी स्थित है, जो पहले भी कई बार यूक्रेन के निशाने पर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ड्रोन को तेजी से वोल्गा स्काई बिल्डिंग की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है, जो 9/11 के हमले की याद दिलाता है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते हालात और गंभीर हो गए हैं, और रूस ने सभी हवाई गतिविधियों पर रोक लगा दी है।


