latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

सीएम भजनलाल ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन पर उठाए 10 बड़े सवाल

सीएम भजनलाल ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन पर उठाए 10 बड़े सवाल

मनीषा शर्मा । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हुए गठबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस क्या जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और अराजकता की तरफ धकेलना चाहती है? उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर दलितों के आरक्षण को हटाना चाहती है?

सीएम भजनलाल ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाकर वहां अमन और समृद्धि लाई, जबकि कांग्रेस अब पाक पोषित परिवारवादी पार्टी से गठबंधन कर इसे फिर से हटाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि वे उन पार्टियों से हाथ मिला रहे हैं जिन्होंने युवाओं को हिंसा के रास्ते पर धकेला है। इसी के तहत उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से 10 अहम सवाल पूछे हैं, जो नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा-पत्र से जुड़े हैं।

ये हैं मुख्यमंत्री के 10 बड़े सवाल :
(1) क्या कांग्रेस ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग इांड’ के वादे का समर्थन करती है?
(2) क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35 ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के निर्णय का समर्थन करती है?
(3) क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ चार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ाता देने का समर्थन करती है?
(4) क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, पाकिस्तान के साथ ‘एलओसी ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इको सिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?
(5) क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?
(6) इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है, क्या कांग्रेस दलितों, गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे के साथ है?
(7) क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत “तख्त ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएं?
(8) क्या कांग्रेस अम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है?
(9) क्या कांग्रेस पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?
(10) क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की ‘नेशनल कॉन्फ्रेस’ की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading