latest-newsदेशराजनीतिराजस्थान

सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी को पछाड़ा, राहुल गांधी के बाद कांग्रेस में दूसरी पसंद बने

सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी को पछाड़ा, राहुल गांधी के बाद कांग्रेस में दूसरी पसंद बने

शोभना शर्मा। इंडिया टुडे के सी-वोटर सर्वे के अनुसार, कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सचिन पायलट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। सर्वे के अनुसार, राहुल गांधी के बाद सचिन पायलट कांग्रेस में दूसरी पसंद बने हैं। इस सर्वे में 49 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया है, जबकि 7 प्रतिशत लोगों ने सचिन पायलट को चुना। प्रियंका गांधी, जो कांग्रेस में एक प्रमुख चेहरा मानी जाती हैं, 6 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

सचिन पायलट की लोकप्रियता विशेष रूप से युवाओं में देखी जाती है, और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी उनका प्रभाव बढ़ा है। कांग्रेस के अंदर गहलोत और पायलट के बीच के मतभेदों के बावजूद, पायलट ने लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रचार के दौरान कई प्रमुख सीटों पर जमकर मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। इनमें से अधिकांश सीटों पर पायलट के समर्थक उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की।

सचिन पायलट की इस उभरती लोकप्रियता ने उन्हें कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है, और यह साफ़ दिखाता है कि वह पार्टी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण नेता बन सकते हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading