अजमेरजयपुरराजस्थान

वासुदेव देवनानी लोहागढ़ विकास परिषद के कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

वासुदेव देवनानी लोहागढ़ विकास परिषद के  कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

शोभना शर्मा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर 25 अगस्त को लोहागढ़ विकास परिषद के बाल गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।  परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार  गुलाब बत्रा और कार्यक्रम संयोजक  गोपाल गुप्ता ने विधान सभा में  देवनानी से भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का निमंत्रण दिया। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान सभागार, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला प्रतियोगिता एवं महारास कार्यक्रम होंगे। संयोजक  गुप्ता ने बताया कि गृह राज्यमंत्री  जवाहर सिंह बेडम, विधायक  कालीचरण सर्राफ और गोपाल शर्मा तथा राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लि. की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक, डॉ. सुषमा अरोडा विशिष्ट अतिथि होंगे।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading