मनीषा शर्मा । राजस्थान में बच्चा चोरी करने वाले एक मदारी गिरोह का जीआरपी पुलिस (GRP POLICE) ने पर्दाफाश किया है। दरअसल हरियाणा का यह गिरोह छोटे बच्चों को चुराता था और चोरी के बाद उन्हें मदारी के खेल में जमूरा बनाता था। जीआरपी ने इस पूरे गिरोह को हिरासत में ले लिया है। जीआरपी ने बताया कि हरियाणा ( HARIYANA) के भिवानी के गिरोह में एक पूरा परिवार शामिल है। जीआरपी (GRP) ने बताया कि हरियाणा के भिवानी के गिरोह में एक पूरा परिवार शामिल है, जिसमें पति-पत्नी, भाई और बेटे शामिल हैं। आरोपियों ने कबूल कर लिया है कि वे लोग पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक जगहों से बच्चों की चोरी करते थे। उन्होंने बताया है कि बच्चों की करने के बाद उन्हें डेरों पर रखा जाता था और उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी।
यह शातिर गिरोह मासूम बच्चों से भीख मंगवाने के साथ ही अन्य दूसरे क्रिमिनल कार्य करवाता था। जीआरपी के अनुसार, गिरोह ने कोटा रेलवे स्टेशन से 5 मई को चार साल के मासूम लविश को चुरा लिया था।इस खतरनाक गिरोह से 14 साल के एक अन्य नाबालिग को भी बरामद किया गया है। खुलासा हुआ है कि इस नाबालिग को दस साल पहले गंगापुर सिटी से चोरी किया गया था। बता दें कि जीआरपी की चोरी किए गए बच्चे का पता लगाने के लिए अजमेर, कोटा और जयपुर की 5 टीमों ने 300 किलोमीटर के दायरे में 500 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
रेलवे एडीजी अनिल पालीवाल ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड विद्याधर नगर के डेरे में रहता है। मदारी कोटा से बच्चों की चोरी करके गिरोह के सदस्य उसे चोरी की बाइक से भोपाल ले जाते थे और वहां दो दिन रखने के बाद ट्रेन से जयपुर वापस लाए थे, जिसे डेरे पर ही रखे हुए थे। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।


