मनीषा शर्मा। भारतीय स्मार्टफोन बाजार अगस्त 2025 के दूसरे हफ्ते में नए और एडवांस फीचर्स वाले डिवाइस से गुलजार होने वाला है। 11 से 17 अगस्त के बीच ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो और लावा जैसी नामी कंपनियां अपने-अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इन डिवाइसेज़ में 50 मेगापिक्सल कैमरा, AI फीचर्स, 80 वॉट तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते कुल 6 स्मार्टफोन पेश होंगे, जिनमें से कई मॉडल 5G सपोर्ट के साथ मिड-रेंज और लो-बजट सेगमेंट को टारगेट करेंगे।
ओप्पो K13 टर्बो – 11 अगस्त
ओप्पो K13 टर्बो 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस कैटेगरी में लाता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन 6.8-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन के साथ पेश होगा, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा। पावर के लिए इसमें 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक होगी, जिससे फोन मिनटों में चार्ज हो सकेगा।
ओप्पो K13 टर्बो प्रो – 11 अगस्त
ओप्पो का दूसरा वेरिएंट K13 टर्बो प्रो, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके बैक पैनल पर 50MP + 2MP डुअल कैमरा और फ्रंट पर 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह मॉडल भी 6.8-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले और ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास के साथ मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मौजूद रहेगी।
लावा ब्लेज एमोलेड 2 – 11 अगस्त
भारतीय ब्रांड लावा इस दिन अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन “ब्लेज एमोलेड 2” को लॉन्च करेगा। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होने की संभावना है। इसमें 50MP AI रियर कैमरा, 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर होगा। 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ यह फोन मिड-सेगमेंट के यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।
वीवो V60 – 11 अगस्त
वीवो का फ्लैगशिप-लेवल V60 स्मार्टफोन 40,000 रुपये तक की कीमत में पेश होगा। इसमें 12GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर होगा। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP IMX766 OIS सेंसर और 50MP टेलीफोटो लेंस, जबकि फ्रंट पर 50MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 3D क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
पोको M7 प्लस – 13 अगस्त
पोको का नया M7 प्लस स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। यह 15,000 रुपये से कम कीमत में 5G सेगमेंट का एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है।
टेक्नो स्पार्क गो 5G – 14 अगस्त
टेक्नो का लो-बजट 5G स्मार्टफोन स्पार्क गो 5G, 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा। हालांकि कंपनी ने इसके फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6000mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन मिलेगा। अगस्त के दूसरे सप्ताह में लॉन्च होने वाले ये सभी स्मार्टफोन अलग-अलग प्राइस रेंज में उपलब्ध होंगे, जिससे हर बजट के यूजर के लिए एक विकल्प मौजूद रहेगा। इनमें मिलने वाले हाई-क्वालिटी कैमरा, पावरफुल बैटरी और तेज चार्जिंग तकनीक इन्हें और भी आकर्षक बनाती है।


