अजमेरटोंकराजस्थान

फर्जी कैंडिडेट को परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया

फर्जी कैंडिडेट को परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया
मनीषा शर्मा, अजमेर।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित करवाई गई वरिष्ठ शिक्षक परीक्षा 2022 (senior teacher exam 2022) में फर्जी कैंडिडेट को परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया है। यह परीक्षा 2022 में आयोजित की गई थी आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने संबंध में सिविल लाइंस थाने (Civil Lines Police Station) में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी ने अपनी जगह किसी और को परीक्षा देने भेजा। लेकिन फोटो का मिलान नहीं होने पर पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया । पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ शिक्षक संस्कृत शिक्षा विभाग भर्ती परीक्षा 2022 के लिए अभ्यर्थी टोंक निवासी अभ्यर्थी रामलाल मीणा ने सामाजिक विज्ञान में ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद आयोग ने 12 फरवरी 2023 को सामान्य ज्ञान और 13 फरवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की। रामलाल का सेंटर टोंक के सुभाष बाजार में राजकीय दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आया था।
रामलाल परीक्षा में पास भी हो गया। इसके बाद आयोग की तरफ से 13 से 17 मईको लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था । आरोपी अभ्यर्थी 15 मई को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आरपीएससी पहुंचा। जहां जांच के दौरान सामने आया कि रामलाल की एग्जाम सेंटर पर अटेंडेंस शीट में लगी हुई फोटो और एप्लीकेशन फॉर्म पर लगी हुई फोटो अलग-अलग थी। जिससे साबित हो गया कि रामलाल ने किसी और को अपनी जगह परीक्षा देने भेजा था। आयोग की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले को टोंक एसपी को सौंपा जाएगा।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading