रेलवे बोर्ड ने उदयपुर से चलने वाले कुछ ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। इसमें हमसफर एक्सप्रेस, जयपुर असारवा सुपरफास्ट और न्यु जलपाईगुडी के निर्धारित समय में परितर्वन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रैल से अपने निर्धारित समय शाम 7ः35 बजे के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट लेट 20ः45 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन 8ः50 बजे के स्थान पर 30 मिनट पहले 8ः20 बजे असारवा पहुचेगी। इस ट्रेन के सफर के समय में 100 मिनट की बचत होगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 24 अप्रैल से असारवा से अपने निर्धारित समय शाम 6ः45 बजे के स्थान पर शाम 7ः50 बजे रवाना होगी। जो निर्धारित समय 7ः35 बजे जयपुर पहुचेंगी। इसके सफर के समय में 55 मिनट की बचत होगी।
हमसफर एक्सप्रेस का 30 अप्रैल से ये रहेगा समय
उदयपुर से हर शनिवार संचालित उदयपुर-दिल्ली सराय हमसफर के समय में 30 अप्रैल से बदलाव होगा। अब यह उदयपुर से रविवार रात 12ः45 बजे रवाना होकर वाया अजमेर, रेवाड़ी होते हुए अगले दिन सुबह 11ः45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अभी यह शनिवार रात 11ः45 बजे उदयपुर से चलती है और अगले दिन सुबह 11ः25 बजे दिल्ली पहुंचती है। नए समय के अनुसाार दिल्ली से शाम 4ः15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर आएगी। अभी यह 3ः45 बजे पहुंचती है।
न्यू जलपाई गुड़ी के संचालन में 24 से होगा बदलाव
साप्ताहिक ट्रेेन न्यू जलपाई गुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के चंदेरिया से उदयपुर के बीच संचालन समय में 24 अप्रैल से बदलाव होगा। यह ट्रेेन चंदेरिया स्टेशन पर रात 1 बजे, कपासन 2ः10 बजे, मावली 2ः54 बजे, राणा प्रताप 3ः50 बजे और उदयपुर सिटी स्टेशन पर सुबह 4 बजे पहुंचेगी। अभी यह 3ः45 बजे पहुंचती है।
CTET 2026 आंसर की जारी

शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Central Board of Secondary Education ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET के फरवरी 2026 सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने प्रश्नों के सही उत्तर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर…
LPG संकट के बीच सरकार का दावा, गैस स्टॉक पर्याप्त

राजस्थान में LPG संकट की खबरों और बढ़ती चिंताओं के बीच राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य है और प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता को…
गैस संकट से जैसलमेर पर्यटन पर संकट

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है और राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसलमेर में एलपीजी गैस की कमी ने पर्यटन उद्योग के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट…





