latest-newsस्पोर्ट्स

देश में ई स्पोर्ट्स प्लेयर्स की संख्या बढ़ी:4 गुना बढ़कर 6 लाख; महिलाएं ज्यादा वक्त दे रहीं

देश में ई स्पोर्ट्स प्लेयर्स की संख्या बढ़ी:4 गुना बढ़कर 6 लाख; महिलाएं ज्यादा वक्त दे रहीं

भारत में ई स्पोर्ट्स तेजी से बढ़ रहा है। गेमिंग एंड इंटरेक्टिव मीडिया कंपनी लुमिकाइ और एमाजन वेब सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, देेश में ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में 4 गुना का उछाल देखा गया है। 2021 में भारत में डेढ़ लाख ई स्पाेर्ट्स खिलाड़ी थे।

अब इनकी संख्या 6 लाख पहुंच गई है। एक भारतीय गेमर हफ्ते में 8.5 से 11 घंटे गेम खेलता है। साथ ही, इसमें महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। महिलाएं औसतन हफ्ते में 11 घंटे गेम खेलती हैं। जबकि, पुरुष हफ्ते के 10.2 घंटे ऑनलाइन गेम को दे रहे हैं।

हमारे ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी भारतीय थीम पर बने गेम खेलना चाहते हैं
गेमर्स को भारतीय थीम वाले गेम ज्यादा पसंद है। 82% गेमर्स पौराणिक कथाओं पर बने गेम खेलना चाहते हैं। 78% का मानना है कि वे भारतीय सितारों (सेलेब्रिटी) पर बने खेल खेलना चाहते हैं। भारतीय इतिहास वाले गेम के लिए 79% खिलाड़ियों ने हामी भरी।

ई स्पोर्ट्स का भारतीय बाजार हर साल 32 फीसदी से बढ़ रहा
ई स्पोर्ट्स का भारतीय बाजार लगातार बढ़ रहा है। साल 2022 में भारतीय ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने 328 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि, 2021 में कमाई का आंकड़ा 250 करोड़ रुपए था। भारतीय ई स्पोर्ट्स इंडस्ट्री हर साल 32% तक बढ़ रही है

post bottom ad