रेलवे बोर्ड ने उदयपुर से चलने वाले कुछ ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। इसमें हमसफर एक्सप्रेस, जयपुर असारवा सुपरफास्ट और न्यु जलपाईगुडी के निर्धारित समय में परितर्वन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रैल से अपने निर्धारित समय शाम 7ः35 बजे के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट लेट 20ः45 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन 8ः50 बजे के स्थान पर 30 मिनट पहले 8ः20 बजे असारवा पहुचेगी। इस ट्रेन के सफर के समय में 100 मिनट की बचत होगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 24 अप्रैल से असारवा से अपने निर्धारित समय शाम 6ः45 बजे के स्थान पर शाम 7ः50 बजे रवाना होगी। जो निर्धारित समय 7ः35 बजे जयपुर पहुचेंगी। इसके सफर के समय में 55 मिनट की बचत होगी।
हमसफर एक्सप्रेस का 30 अप्रैल से ये रहेगा समय
उदयपुर से हर शनिवार संचालित उदयपुर-दिल्ली सराय हमसफर के समय में 30 अप्रैल से बदलाव होगा। अब यह उदयपुर से रविवार रात 12ः45 बजे रवाना होकर वाया अजमेर, रेवाड़ी होते हुए अगले दिन सुबह 11ः45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अभी यह शनिवार रात 11ः45 बजे उदयपुर से चलती है और अगले दिन सुबह 11ः25 बजे दिल्ली पहुंचती है। नए समय के अनुसाार दिल्ली से शाम 4ः15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर आएगी। अभी यह 3ः45 बजे पहुंचती है।
न्यू जलपाई गुड़ी के संचालन में 24 से होगा बदलाव
साप्ताहिक ट्रेेन न्यू जलपाई गुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के चंदेरिया से उदयपुर के बीच संचालन समय में 24 अप्रैल से बदलाव होगा। यह ट्रेेन चंदेरिया स्टेशन पर रात 1 बजे, कपासन 2ः10 बजे, मावली 2ः54 बजे, राणा प्रताप 3ः50 बजे और उदयपुर सिटी स्टेशन पर सुबह 4 बजे पहुंचेगी। अभी यह 3ः45 बजे पहुंचती है।
उदयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई

राजस्थान के उदयपुर जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने एक विशेष अभियान चलाते हुए अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान छह व्यावसायिक गैस सिलेंडर…
गैस संकट से राजस्थान में महंगी होंगी शादियां

राजस्थान में आने वाले महीने में शहनाइयों की गूंज के साथ महंगाई का असर भी सुनाई देने वाला है। अप्रैल महीने में प्रदेश भर में करीब तीस हजार शादियां होने का अनुमान है, लेकिन इन समारोहों पर गैस संकट का साया मंडराने लगा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की…
जयपुर में डे-नाइट टूरिज्म के लिए लग्जरी बस टूर

राजस्थान सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए नई योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में पर्यटन से जुड़ी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति…





